फ्रांसीसी क्रांति का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा? KP learning

 फ्रांसीसी क्रांति का फ्रांस पर प्रभाव

 1789 ई० में फ्रांस में होने वाली राज्य-क्रांति के फ्रांस पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है 

(i) लुई वंश के शासन का अंत हुआ और उसके स्थान पर लोकतांत्रिक शासन की स्थापना हुई। 

(ii) सरकार द्वारा लोक-कल्याणकारी कार्य जैसे-सड़कों, पुलों, नहरों, अस्पतालों, बांधों, स्कूलों आदि का निर्माण किया गया। 

(iii) समानता, स्वतंत्रता, भ्रातृत्व की भावना से लबरेज़ नवीन समाज की नींव रखी गई।

 (iv) न्याय व्यवस्था का पुनर्गठन करके देश के लिए नवीन कानून संहिता लागू की गई। 

(v) प्रभुसत्ता, राजतंत्र के हाथों से निकल कर जनता के हाथों में चली गई। 

(vi) इस्टेट जनरल के स्थान पर सक्रिय नागरिकों द्वारा चुनी गई नेशनल एसेंबली का गठन किया गया।

 (vii) फ्रेंच भाषा को राष्ट्र भाषा और फ्रेंच तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया गया। 

(viii) आंतरिक आयात-निर्यात शुल्क हटा दिए गए। साथ ही भार व ना की एक समान व्यवस्था लागू की गई। 

(ix) शासक और पादरी वर्ग के विशेषाधिकारों का अंत किया गया तथ‍ कानून के समक्ष सबको बराबर माना गया। संपत्ति के अधिकार को सुरक्षि बनाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुक का नियम किया है और इसका सूत्र क्या होता है?

भगवान विष्णु को कमलनयन क्यों कहा जाता है?

रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | railway gk in hindi