भारत के जल संसाधन क्या है? KP learning

 भारत में विश्व के धरातल का 2.45%, जल संसाधनों का 4% तथा जनसंख्या का 17.5% भाग पाया जाता है। देश में प्रत्येक वर्ष वर्षण (precipitation) से लगभग 4,000 घन किमी जल प्राप्त होता है। इसका लगभग एक-तिहाई भाग वाष्पीकृत हो जाता है तथा लगभग 45% भाग ढाल के अनुरूप बहकर तालाबों, झीलों और नदियों में चला जाता है। इस जल को पृष्ठीय अथवा धरातलीय जल कहा जाता है। वर्षण से जल का लगभग 22% भाग मृदा में प्रवेश कर भूमिगत हो जाता है, उसे भौम जल या भूमिगत जल कहा जाता है। धरातलीय जल तथा पुनर्भरण योग्य भूमिगत जल से 1,869 घन किमी जल उपलब्ध है। इसमें से केवल 60% अर्थात् 1,121 घन किमी जल का उपयोग किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुक का नियम किया है और इसका सूत्र क्या होता है?

भगवान विष्णु को कमलनयन क्यों कहा जाता है?

रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | railway gk in hindi