भारतीय जनता पार्टी के बारे में बताइए? KP learning

दोस्तों आज हम भारतीय जनता पार्टी के बारे में जानेंगे भारतीय जनता पार्टी के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

Keywords

भारतीय जनता पार्टी के बारे में बताइए?



भारतीय जनता पार्टी 



 पुराने भारतीय जन संघ को जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सन् 1951 में गठित किया, पुनर्जीवित करके सन् 1980 में यह पार्टी बनाई गई। भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्य, दीनदयाल उपाध्याय के विचार-समग्र मानवतावाद एवं अन्त्योदय से प्रेरणा लेकर मजबूत और आधुनिक भारत बनाने का लक्ष्य, भारतीय राष्ट्रवाद और राजनीति की इसकी अवधरणा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद अर्थात्हिन्दुत्व एक प्रमुख तत्व है। इस दल का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। यह पार्टी जम्मू और कश्मीर को क्षेत्रीय और राजनीतिक स्तर पर विशेष दर्जा देने के खिलाफ रही है और वर्तमान में वहाँ से धारा 35A व 370 हटा दी गयी है। इस दल की प्राथमिकता है कि देश में रहने वाले सभी धर्म के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता बनाने और धर्मांतरण पर रोक लगाने के पक्ष में है। 1990 के दशक में इसके समर्थन का आधार बहुत व्यापक हुआ। पहले यह दल देश के उत्तर और पश्चिमी तथा नगरीय क्षेत्रों तक ही सीमित था। परंतु इस दशक में इस पार्टी ने दक्षिण, पूर्व, पूर्वोत्तर तथा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अपना आधार बढाया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता की भूमिका से यह पार्टी सन् 1998 में सत्ता में आई। गठबंधन में कई प्रांतीय और क्षेत्रीय दल शामिल थे। सन् 2014 में NDA ने लोकसभा चुनावों में 336 सीटें जीतकर श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 26 मई, 2014 को राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की सरकार बनाई। 282 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती। इसके पश्चात् सन् 2019 के लोकसभा चुनाव में NDA ने फिर से बहुमत हासिल करके (NDA की 355 सीटें तथा अकेले बी०जे०पी० की 303 सीटें) फिर से श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार का गठन किया गया।


हमारी साइट में विभिन्न उपयोगी प्रश्नों के बारे में बताया जाता है। जो की परीक्षा में भी पूछे जाते हैं।


अगर दोस्तों कोई गलती नजर आई हो तो कमेंट में जरूर लिख देना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुक का नियम किया है और इसका सूत्र क्या होता है?

भगवान विष्णु को कमलनयन क्यों कहा जाता है?

रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | railway gk in hindi