कृषि का क्या अर्थ है? KP learning
कृषि से हमारा तात्पर्य ' भूमि को जोतने के विज्ञान एवं कला' से है परन्तु अर्थशास्त्र में कृषि की अवधारणा का प्रयोग विस्तृत अर्थ में किया गया है। कृषि में फसलें उगाने के साथ-साथ पशुपालन को भी सम्मिलित किया गया है। कृषि भारतीय जनसंख्या की आजीविका का महत्त्वपूर्ण स्रोत है। भारत की दो-तिहाई जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न है तथा हमारे भोजन का अधिकांश हिस्सा कृषि से प्राप्त होता है। खाद्यान्न के अतिरिक्त कृषि से विभिन्न उद्योगों को कच्चा माल मिलता है। निर्यात सम्बन्धी कई उत्पाद मसालें, चाय, कॉफी इत्यादि कृषि से प्राप्त होते हैं। इससे भारत को बहुमूल्य विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें