खनिजों का क्या महत्व है? KP learning

 खनिजों का महत्व (Importance of Minerals) 

खनिज हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं में इनका उपयोग होता है। यातायात के सभी साधन, मशीनें, उपकरण, कृषि मशीनें व यन्त्र, पेट्रोलियम पदार्थों से बने सभी पदार्थ, सोने, चाँदी व हीरे से बने आभूषण आदि अनगिनत पदार्थ हमें खनिजों से ही प्राप्त होते हैं। * यह खनिज पदार्थ ही औद्योगिक विकास का आधार हैं। लोहा व कोयला दो ऐसे खनिज हैं, जिनके बिना औद्योगिक प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शक्ति के साधनों में भी खनिजों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। बसें, रेलगाड़ियाँ, कारें, हवाई जहाज व अन्य दूसरे वाहन खनिजों से ही बने होते हैं। हमारे भोजन में भी खनिजों का प्रयोग होता हैं। मनुष्य ने विकास की सभी अवस्थाओं में अपनी आजीविका, सजावट, त्यौहारों और धार्मिक अनुष्ठान आदि के लिए भी खनिजों का उपयोग किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महत्वपूर्ण सूत्रों का पीडीएफ।

हुक का नियम किया है और इसका सूत्र क्या होता है?

रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | railway gk in hindi