खनिज क्या है? KP learning

 जो पदार्थ पृथ्वी के धरातल से खोदकर निकाले जाते हैं उन्हें 'खनिज' कहते हैं। खनिज, प्राकृतिक रूप से मिलने वाले वे पदार्थ हैं जिनकी अपनी भौतिक विशेषताएँ और एक निश्चित रासायनिक होता है। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, खनिज एक प्राकृतिक रूप से विद्यमान समरूप (Homogeneous) तत्व है, तथा इनकी एक निश्चित आतंरिक संरचना (Internal structure) होती है। खनिज प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाये जाते हैं। जिसमें नरम चूना व कठोर हीरा तक सम्मिलित हैं। खनिज इतने विविध क्यों हैं ? आप चट्टानों के विषय में पहले ही पढ़ चुके हैं। चट्टानें भी खनिजों के समरूप ही तत्वों के यौगिक हैं। कुछ चट्टानें सिर्फ एक ही खनिज से बनी होती हैं, जैसे― चूना पत्थर, परन्तु अधिकांश चट्टानें विभिन्न अनुपातों के कई खनिजों का योग होती हैं। अब तक लगभग 2,000 से ज्यादा खनिजों की खोजहो चुकी है चट्टानों में उपस्थित बहुत-से खनिजों में से कुछ ही खनिज हमारे उपयोग लायक होते हैं। खनिज निश्चित तत्त्वों का सम्मिलित रूप है। इसमें सम्मिलित तत्त्वों का निर्माण उस समय के भौतिक व रासायनिक परिस्थितियों का परिणाम होता है। भौतिक व रसायनिक परिस्थितियों के कारण ही खनिजों में विविध रंग, कठोरता, चमक, घनत्व व क्रिस्टल (रवे) पाये जाते है। भू-वैज्ञानिकों द्वारा इन्हीं विशेषताओं के आधार पर खनिजों का वर्गीकरण किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुक का नियम किया है और इसका सूत्र क्या होता है?

भगवान विष्णु को कमलनयन क्यों कहा जाता है?

रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | railway gk in hindi