सत्ता की साझेदारी का क्या महत्व है? KP learning
दोस्तों इस पोस्ट में सत्ता की साझेदारी के बारे में बताया गया है। सत्ता की साझेदारी के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है इसे आप आसानी से कर सकते हैं।
Keywords
सत्ता की साझेदारी क्या होती है?
सत्ता की साझेदारी क्या है?
सत्ता की साझेदारी के बारे में बताइए?
सत्ता की साझेदारी का क्या महत्व है?
महत्त्व - सत्ता का बटवारा सम्भव नहीं - इसी धरणा से निजात पाने के लिए सत्ता की साझेदारी के विचार ने जन्म लिया। बहुत समय से यही मान्यता चली आ रही थी कि सरकार की समस्त शक्ति किसी एक व्यक्ति या किसी विशेष स्थान पर रहने वाले व्यक्तियों के समूह के हाथ में रहनी चाहिए। इस मान्यता के अनुसार अ सत्ता की साझेदारी नहीं हो सकतीक्योंकि साझेदारी की स्थिति में अविलम्ब निर्णय लेना और उन्हें लागू करना सम्भव नहीं हो पाएगा। परंतु, लोकतंत्र का एक बुनियादी सिद्धांत यह है कि सामान्य जनता ही समूची राजनीतिक शक्तियों का स्रोत है।
लोकतन्त्र में जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन का संचालन करती है। एक अच्छे, लोकतांत्रिक शासन में समाज के सभी वर्गों के विचारों तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक नीतियाँ बनायी जाती हैं। अतः वही लोकतांत्रिक शासन अच्छा माना जाएगा जिसमें ज्यादा-से-ज्यादा नागरिकों की राजनीतिक सत्ता में हिस्सेदारी हो ।सत्ता की साझेदारी का महत्व विभिन्न स्तरों पर होता है। इससे संविधान निर्माण से लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में न्याय की पहुंच, नागरिकों के हकों की सुरक्षा एवं सुरक्षा के साथ देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
साझेदारी से संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। संविधान निर्माण में सभी समाज के लोगों के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए उसका निर्माण किया जाता है। यह सभी लोगों को समान अधिकार एवं सुविधाएं प्रदान करता है।
हमारी साइट में विभिन्न उपयोगी प्रश्नों के बारे में बताया जाता है। जो की परीक्षा में भी पूछे जाते हैं।
अगर दोस्तों कोई गलती नजर आई हो तो कमेंट में जरूर लिख देना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें