क्या एलियन पृथ्वी पर मौजूद हैं।

हा ल ही में अमेरिका के आसमान में पहले चीन के जासूसी गुब्बारों ने चौंकाया, फिर कनाडा अमेरिका सीमा पर यूएफओ जैसी चीजें देखे जाने की घटनाओं ने सनसनी मचाई। इसके बाद से एलियन व यूएफओ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भारत में भी यूएफओ देखे जाने की बातें होती रही हैं। दुनियाभर के यूएफओ टिप्स ने तो यहां तक दावा कर डाला है कि साल 2023 में पृथ्वीवासी एलियन से रूबरू होंगे। इसके बाद वैज्ञानिक इस खोज में लग गए हैं कि जब एलियन से इंसान का सामना होगा, तो उनका व्यवहार कैसा होगा?
क्या है यूएफओ ?
अन-आईडेंटिफाईड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी यूएफओ का मतलब है हवा में उड़ने वाली एक ऐसी वस्तु जिसकी न तो कोई पहचान है और न ही कोई जानकारी मौजूद है। इसे हिंदी में उड़न खटोले अथवा उड़न तश्तरी कहते हैं। यूएफओ को पृथ्वी से बाहर किसी ग्रह से एलियन द्वारा संचालित किया जाता है। हालांकि, अभी तक दुनिया की एक भी रिसर्च में एलियन होने का कोई सबूत नहीं मिल सका है। वैसे एलियन के कोई सबूत भले ही अभी न मिलें हो, लेकिन वैज्ञानिकों ने कभी भी उनके न होने से इन्कार नहीं किया। उनका मानना है कि ब्रह्मांड में करोड़ों-अरबों तारे और ग्रह हैं। आकाशगंगा में पृथ्वी की तरह कहीं और भी जीवन हो सकता है।
अमेरिका ने बीते 12 फरवरी को एक कथित फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था। एक हफ्ते के अंदर अमेरिका और कनाडा के आसमान में अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखने का यह चौथा मामला था। इससे पहले कनाडा ने अमेरिकी विमान की मदद से एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था, जो हूरोन झील के ऊपर फ्लाइंग कर रहा था। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी वायु सेना ने हूरोन झील के ऊपर एक अष्टकोणीय आकार की वस्तु को मार गिराया है। इस मामले को लेकर अमेरिका के उत्तरी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के प्रभारी जनरल ग्लेन वानहर्क ने कहा कि मैं एलियन या किसी अन्य संभावना से इनकार नहीं कर रहा, लेकिन खुफिया एजेंसियां और काउंटर इंटेलीजेंस अभी इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। बताते चलें कि एलियंस की खोज के लिए अमेरिकी सरकार लाखों-करोड़ों डॉलर का खर्च कर रही हैं, लेकिन अब तक कुछ • हाथ नहीं लगा है और अगर लगा भी है तो उसने पूरी दुनिया से इसकी जानकारी गुप्त रखी हुई है। हालांकि मई 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब अमेरिकी संसदीय समिति के सामने यूएफओ को लेकर सार्वजनिक सुनवाई की गई थी, उस दौरान यूएस नेवी इंटेलिजेंस के डिप्टी डायरेक्टर स्कॉट ब्रे ने बताया था कि पिछले 20 सालों में आसमान में नजर आने वाले यूएफओ की संख्या 400 से भी ज्यादा देखी गई। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया था। बता दें कि यूएफओ को लेकर अमेरिकी सरकार की तरफ से भी जून 2021 में पहली बार एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इसमें 2004 से 2021 के बीच आसमान में 144 बार ऐसी चीजों के देखे जाने के बारे में बताया गया था।
यूएफओ और एलियंस के शवों को देखने पहुंचे थे आइंस्टीन
 1947 में अमेरिका के न्यू मेक्सिको में स्थित रोसवेल को लेकर कहा जाता है कि यहां पर एलियंस का जहाज या कहें यूएफओ टकराया था। वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को इस घटना की जांच करने और एलियंस का शव परीक्षण देखने को बुलाया गया था। ऐसा दावा उनकी एक पूर्व सहायक डॉ. शर्ली राइट ने किया था, जो आइंस्टीन के साथ न्यू मेक्सिको के रेगिस्तान में मौजूद टॉप- सीक्रेट ट्रिप पर गई थीं। शर्ली की 2015 में मौत हो गई थी, लेकिन मरने से पहले उन्होंने टेप रिकॉर्डिंग्स कर इस यात्रा का जिक्र किया। डॉ. राइट ने बताया कि एलियन का जहाज एक तरफ से क्षतिग्रस्त हुआ था। डिस्क के आकार का यह यान एक मंजिल के बराबर था। शर्ली ने बताया कि उन्होंने आइंस्टीन के साथ पाँच एलियंस के शवों को करीब से देखा था। पांचों एक जैसे पांच फुट लंबे थे। बिना बालों वाला उनका सिर बड़ा एवं उनकी आंखें काफी गहरी थीं। उनका रंग हरा था। तब आइंस्टीन ने कहा था-इस खोज से हम ब्रह्मांड के बारे में और जान सकते हैं। एक-दूजे से संपर्क करने से दोनों दुनिया को लाभ होंगा
5,200 ग्रहों की खोज अब तक हो चुकी है... खगोलविदों ने अब तक ब्रह्मांड में 5,200 से अधिक बहिर्ग्रहों की खोज की है, लेकिन उनमें से 200 से भी कम पृथ्वी की तरह चट्टानी और पहाड़ी हैं और उनमें से सिर्फ एक दर्जन की सतह पर तरल पानी होने की संभावना है, जो हमारी दुनिया पर जीवन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
लिया था इंटरव्यू डॉ. शर्ली ने रोसवेल क्रैश साइट पर मिले एक एलियन का इंटरव्यू लिया था। जिसका जिक्र एक डाक्यूमेंटरी में किया गया है। शर्ली ने बताया था कि उनसे एलियन से पूछा था कि, इंसान ने समुद्र में कितनी गहराई तक खोज कर ली है?




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुक का नियम किया है और इसका सूत्र क्या होता है?

भगवान विष्णु को कमलनयन क्यों कहा जाता है?

रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | railway gk in hindi